रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर चमघाटी में यात्रियों से खचाखच भरी सवारी गाड़ी पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमे कुछ मजदूर भी शामिल हैं जो रांची काम करने जा रहे थे। घटना शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, सिल्ली के अजयगढ़ से रांची जा रही सवारी वाहन गाड़ी का चमघाटी में ब्रेक फेल हो गया। चढ़ाई होने के कारण सवारी गाड़ी पीछे की ओर लुढ़कने लगी और अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सीएचसी अनगड़ा भेजा गया। इनमें गंभीर रूप से घायल पांच घायलों को रिम्स भेज दिया गया। शेष घायलों का सीएचसी अनगड़ा में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। सवारी गाड़ी पर सवार ये यात्री हुए घायल सवारी गाड़ी के पलटने से घायल लोगों में गोड़ाडीह की शिवानी देवी, री...