रांची, जनवरी 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइईक शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मेला में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का भ्रमण कर ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनेक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें पोषण परामर्श, दवा वितरण, आयुष्मान एवं आभा कार्ड, सामान्य चिकित्सा, नेत्र जांच, बाल चिकित्सा, एनसीडी, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य, टीकाकरण, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, टीबी जांच, परिवार नियोजन परामर्श, मातृत्व स्वास्थ्य, आयुष एवं दंत चिकित्सा जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.