रांची, दिसम्बर 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी थाना क्षेत्र की एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी 25 वर्षीय भरत चंद्र महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करने रांची गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। दोपहर को आरोपी बच्ची को घर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची के माता-पिता के लौटने पर बच्ची रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां तत्काल मुरी ओपी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...