रांची, दिसम्बर 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने जयनगर टांड़ के पास मंगलवार को सात गो तस्करों को गिरफ्तार कर 56 मवेशियों को जब्त कर लिया। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि तस्कर श्यामनगर क्षेत्र से गो-तस्करी करते हुए नदी पारकर पश्चिम बंगाल की ओर जाते हैं। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान जयनगर टांड़ के पास से सात तस्करों को 56 मवेशियों को ले जाते देखा। ये सभी मवेशियों को पैदल पश्चिम बंगाल की ओर ले जा रहे थे। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सभी मवेशियों को हाजम के मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा की देखरेख में पास के स्कूल मैदान में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...