रांची, फरवरी 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली क्षेत्र में सड़क किनारे ईंट कारोबारियों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण से आम लोगों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुरी-गोला पथ के वनवाडीह से लेकर सिल्ली-टिकर रंगामाटी मार्ग के बंता के पास तक ईंट कारोबारियों ने सड़क के किनारे ईंटें जमा कर दी हैं और वहीं से रोजाना खुलेआम व्यापार किया जा रहा है। सड़क के किनारे ईंटों के ढेर लगे होने के कारण वाहन चालकों को साइड लेने में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अस्थायी अतिक्रमण की वजह से खासकर रात्रि में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में सड़क किनारे रखी ईंटें स्पष्ट दिखाई नहीं देतीं, जिसके कारण कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.