रांची, अक्टूबर 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। ग्रामीणों ने अपने घरों में गायों की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांवों में धार्मिक माहौल बना रहा। सिल्ली के पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो और उनकी पत्नी नेहा महतो ने भी अपने आवास पर विधिवत रूप से गायों की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों ने धान एवं कृषि औजारों की पूजा भी की। ग्रामीणों ने बताया कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति में पशुधन और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर उसका पूजन किया जाता है। गो-पालक किसानों ने सुबह-सुबह गायों को स्नान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.