रांची, जनवरी 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 28 जनवरी को वन भोज सह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रविवार को सिल्ली प्रखंड के बंता उत्तरी पंचायत भवन में आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बंता दक्षिणी पंचायत के मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा ने की। बैठक के दौरान झारखंड आंदोलन के दिशोम गुरु एवं अलग राज्य आंदोलन के अगुआ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आंदोलनकारियों ने उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए झारखंड राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को ऐतिहासिक बताया। आंदोलनकारियों की रणनीति पर हुई चर्चा: बैठक में आंदोलनकारियों की भावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आंदोलनकारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.