रांची, जनवरी 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के पतराहातू गांव में मंगलवार की सुबह आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लकड़बग्घा अचानक गांव में घुस आया। पहले तो ग्रामीणों ने उसे दूर से आते देख ध्यान नहीं दिया, लेकिन नजदीक आने पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लकड़बग्घा कुछ देर के लिए झाड़ियों में छिप गया। जब ग्रामीण उसे भगाने के लिए एकजुट हुए तो वह आदर्श उच्च विद्यालय में घुस गया। स्कूल परिसर में लकड़बग्घे के घुसते ही शिक्षकों ने सूझबूझ का परिचय दिया। शिक्षकों ने तुरंत सभी छात्राओं को सुरक्षित कमरों के अंदर कर दिया। इससे लकड़बग्घा किसी भी छात्र को नुकसान नहीं पहुंच सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने स्कूल परिसर के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ को हटाया। 13 अप्रैल 2025 को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.