रांची, फरवरी 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई तथा पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सिल्ली लाल बाग कॉलोनी स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आकर्षक झांकी के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात को देखने के लिए सिल्ली-मुरी क्षेत्र समेत आसपास के ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.