रांची, अप्रैल 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को अमर शहीद सिदो-कान्हू का जयंती मनाया गया। आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव गौतम कृष्ण सिहु, सुशील महतो, जिप उपाध्यक्षवीणा चौधरी समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुल क्रांति का आगाज किया था। उन्होंने नारा दिया था की करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो। अल्प आयु में दोनों वीर जांबाजों ने जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया, उनके साहस की गाथा को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। इस मौके पर हरिपद मांझी, रामस्वरूप मंडल, हलधर मांझी, सम्बत बड़ाइक, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.