रांची, अप्रैल 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुनकु गांव में मनरेगा योजना के तहत गाय शेड निर्माण कार्य में बिना काम किए ही 77,124 रुपये की निकासी का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में लाभुक नरहरी महतो ने शनिवार को बीडीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में नरहरी महतो को गाय शेड निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया। जब बाद की योजनाओं पर काम होने लगा, तो उन्होंने अपनी योजना की स्थिति की जांच की। पड़ताल करने पर पता चला कि रोजगार सेवक मनोज और वेंडर नंद किशोर महतो ने मिलकर 77,124 रुपये निकाल लिए, जबकि योजना पर कोई कार्य नहीं हुआ था। राशि निकासी की शिकायत मिली : बीडीओ गाय शेड निर्माण मामले में बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि राशि निकासी की शिकायत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.