रांची, फरवरी 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना परिसर में बच्चा चोर की अफवाह को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सिल्ली, मुरी और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से भय और भ्रम का माहौल बन गया है। उन्होंने बताया कि वायरल संदेशों के आधार पर कई स्थानों पर निर्दोष राहगीरों, मजदूरों, भिक्षुकों और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को बच्चा चोर बताकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह के आधार पर किसी को अपराधी ठहराना और हिंसा करना स्वयं एक गंभीर अपराध है। संदिग्ध दिखे तो पुलिस को दें सूचना: थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो तो उसे पक...