रांची, फरवरी 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-रांची रेलखंड पर सिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से सिल्ली के बुढ़ाअखाड़ा निवासी 60 वर्षीय रतन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम पति-पत्नी रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रात लगभग 10 बजे रेलवे ट्रैक की गैंगमैन टीम ने घटना की सूचना सिल्ली स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मुरी की टीम मौके पर पहुंची और घायल सबी देवी को तत्काल सिल्ली सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह रांची रेलवे पुलिस, मुरी जीआरपी और सिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों और ग्रामीणों के लिखित अनुरोध पर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.