रांची, जनवरी 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। अपने घर की छत से गिरकर घायल हुए 13 वर्षीय मयंक कुमार साव से बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने बच्चे को हौसला देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि सिल्ली रेलवे स्टेशन पथ निवासी वैष्णवी बैंक्वेट हॉल के संचालक विनय साव के पुत्र मयंक पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी मंजिल की छत से गिर गए थे, जिससे उनकी दाहिनी जांघ की हड्डी टूट गई। इलाज के बाद घर लौटने पर महतो ने परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, नेपाल साव, मनोज साव समीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...