रांची, फरवरी 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बाजार स्थित यश ज्वेलर्स नामक दुकान में चोर ने ग्राहक बनकर लगभग पांच लाख रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार प्रेम किशन वर्मन ने सिल्ली थाने में इस घटना की लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। घटना शनिवार को दिन के 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जिस समय चोर दुकान पहुंचा, उस समय काउंटर पर दुकानदार के पिता कंचन सोनार मौजूद थे। चोर ने चांदी की ताबीज खरीदने की बात की। दुकानदार जब उसे ताबीज दिखाने के लिए डिब्बे खोजने लगे और सोने के गहनों के कुछ अन्य डिब्बे खोल दिए। इसी दौरान दुकानदार ताबीज खोजने में व्यस्त हो गया तब चोर ने पास रखी सोने के गहनों से भरी कई डिब्बियों को चुपके से अपनी जेब में डाल लिया। शातिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.