रांची, दिसम्बर 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के लुपुंग महावीर चौक के पास मंगलवार को गीता जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम इस्कॉन अनुमोदित नामहट्ट संघ सिल्ली और स्मार्ट विलेज रेडीमेड वस्त्र की दुकान के संचालक ने मिलकर आयोजित किया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों सहित कई स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान नामहट्ट संघ के बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्धदेव कुशवाहा ने प्रवचन दिया। उन्होंने भगवद् गीता पाठ किया और श्रील प्रभुपाद के भगवद् गीता यथारूप के गहरे संदेशों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह दिवस भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति बचाने और देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के लिए घर-घर गीता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.