रांची, जनवरी 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में आजसू पार्टी सिल्ली नगर समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और जनता से निरंतर संपर्क में रहने का आह्वान किया। बैठक में सुदेश महतो ने प्रदेश में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.