रांची, अप्रैल 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली टूटकी नावाडीह निवासी आजसू नेता महावीर महतो की 78 वर्षीय माता करुणा देवी का आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। सिल्ली नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, मेघनाथ महतो, हरेंद्र नाथ महतो, संजय कुमार महतो, अरविंद महतो, समीर सिंह समेत काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...