रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान सिल्ली के श्याम नगर, झाबरी पेट्रोल टंकी के पास जांच के लिए रोके गए एक हाईवा वाहन (संख्या जेएच01- डीएन 0894) का चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा और उसमें अवैध रूप से बालू लदे होने की पुष्टि की और चालक के खिलाफ सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार उपायुक्त को लगातार अवैध बालू उठाव की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उत्कर्ष कुमार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन के नेतृत्व में रात्रि में छापेमारी अभियान चलाया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.