रांची, फरवरी 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली शौंडीक भवन में शौंडीक जागरण मंच द्वारा दिवंगत 79 वर्षीय अमर कुमार साहु की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। संरक्षक निर्मल चंद्र साहु सहित मंच के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। अमर कुमार साहु का 20 फरवरी को ओड़िशा के टीटलागढ़ में आकस्मिक निधन हो गया था। वे सफल व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोगी थे तथा शौंडीक भवन के लिए भूमि दाताओं में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...