रांची, दिसम्बर 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-बुंडू मुख्य मार्ग पर पाटका स्थित शीतल छाया होटल के नजदीक गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में डोमनडीह निवासी 28 वर्षीय नीलम्बर महतो की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नीलम्बर रात करीब 9:30 बजे सिल्ली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। गश्ती पुलिस ने उसे तुरंत सिल्ली अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना कैसे हुई और मौत का मुख्य कारण क्या है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। नीलम्बर महतो रोजाना मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। हादसे क...