रांची, फरवरी 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि का पावन पर्व सिल्ली और मुरी समेत पूरे प्रखंड के शिवालयों में रविवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। सिल्ली बाजार स्थित शिव मंदिर, सिल्लीडीह, देलबेड़ा, सिल्ली राजबाड़ी, लालबाग कॉलोनी, थाना परिसर, प्रखंड परिसर, मुरी टुंगरी, आरपीएफ बैरक परिसर, बंता, कोंचो पहाड़, पतराहातु, लोटा और किता सहित कई शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष आकर्षण 501 श्रद्धालुओं द्वारा स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लाकर सिल्ली बाजार स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करना रहा। ब...