रांची, मार्च 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची बंद के दौरान गुरुवार को सिल्ली-मुरी में भी बंद का असर देखा गया। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों पर सड़क जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इलाके में बंद कराते देखे गए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लंबी दूरी की गाड़ियां और बसें सिल्ली-मुरी में रुकी रहीं। झारखंड मोड़, सिल्ली मेन रोड, रांची पुरुलिया मार्ग, सिल्ली टाटा रोड, गोला रोड सहित कई जगहों पर दुकानें बंद रहीं। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। लोकल दुपहिया वाहन चलते देखे गए। कई स्कूलों की बस सेवा भी प्रभावित हुई। इस दौरान पुलिस भी गश्त करती रही। करीब तीन बजे के बाद धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होने लगा। शाम होने तक बाजार और दुकानें खुल च...