रांची, फरवरी 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक में मंगलवार को कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी कृष्णा मारुति ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। कैंपस ड्राइव में पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल संकाय के कुल 54 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 34 का अंतिम रूप से चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैकेनिकल विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट राजेश गुड़िया ने किया। उन्होंने बताया कि कंपनी गुजरात में स्थित है और ऑटोमोटिव पार्ट्स का निर्माण करती है। चयनित अभ्यर्थियों को 2.60 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज दिया जाएगा। प्राचार्य समीर शर्मा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान कैंपस ड्राइव के माध्यम से झारखंड की तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जता...