रांची, जनवरी 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक प्रबंधन के सदस्यों ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका नेतृत्व निदेशक विष्णुव्रतो चट्टोपाध्याय कर रहे थे। शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने गेतलसूद डैम की विशेषता, इसके भौगोलिक स्वरूप और इतिहास की जानकारी दी। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अपने आप में बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच एकता और सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। इसके बाद सभी ने वनभोज का आनंद लिया। प्रबंधन के सदस्यों ने गेतलसूद डैम की खूबसूरती का आनंद उठाया। मौके पर प्राचार्य समीर शर्मा, शिक्षक राजेश गुड़िया, दीपक कुमार महतो, शेखर चौधरी, सन्नी कुमार, सुदीप नंदी, उत्पल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.