रांची, फरवरी 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक के तीन छात्रों का शोभा लिमिटेड कंपनी में चयन हुआ। सिल्ली पॉलिटेक्निक के शिक्षक राजेश गुड़िया ने कहा कि सिविल संकाय के 20 छात्र इस कंपनी के ऑनलाइन इंटरव्यू में शामिल हुए, जिसमें की तीन छात्रों का चयन हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुने की शोभा लिमिटेड कंपनी बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करती है। प्राचार्य समीर शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की जल्द ही और भी कम्पनी सिल्ली पॉलिटेक्निक में कैंपस सेलेक्शन के लिए आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.