रांची, नवम्बर 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के छाता टांड़ में कवि बिनंद सिंह देव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संगम सांस्कृतिक महोत्सव का सोमवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में कुड़माली एवं पंचपरगनिया झुमर, नर्तकी नृत्य, पांता नाच, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने पंचपरगना व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मानभुम छौऊ नृत्य कला केन्द्र के मुख्य प्रशिक्षक सुनील सिंह, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, समाजसेवी बबलु महतो आदि शामिल हुए। सुनील सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रम न केवल कलाकारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.