बागेश्वर, फरवरी 5 -- गरुड़। सिल्ली गांव में शिवरात्रि पर्व से होली का शुभारंभ किया जाएगा। ग्रामीण इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाएंगे। इसे लेकर गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। होली समिति के अध्यक्ष एवं डांगर जीवन चंद्र दुबे ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर घिंघेश्वर मंदिर में होली गायन के साथ विधिवत रूप से होली का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक का संचालन डॉ. हेम चंद्र दुबे ने किया। इस दौरान सभासद अंकित जोशी, रघुवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद खोलिया, हरीश जोशी, नंदाबल्लभ पंत, कैलाश खोलिया, अखिल जोशी, मनोज पांडे, गणेश पांडे, प्रकाश दुबे, विनोद खोलिया, गौरव खोलिया, हरीश नेगी, पंकज खोलिया, कै. सतीश चंद्र खोलिया, डीके नेगी, नवीन चंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...