रांची, फरवरी 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज, सिल्ली के तीन छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कुरमाली विभाग के छात्र रोहित कुमार महतो, अश्विनी माहातो एवं दीपक कुमार माहातो ने यूजीसी नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्रों की इस सफलता से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की इस तरह की उपलब्धियां कॉलेज का गौरव बढ़ाती हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। इससे यह भी साबित होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी उच्च स्तरीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कॉलेज के शासी निकाय के सचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा क...