रांची, जनवरी 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज सिल्ली में शुक्रवार को अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने जीएसटी पर विस्तृत जानकारी दी एवं कहा कि राष्ट्र के निर्माण में अर्थशास्त्र की भूमिका अहम होती है। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नेहा कुमारी ने प्रथम, श्यानदीप सेन ने द्वितीय एवं नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ मुंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर नकुल चंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम पदाधिकारी अर्थशास्त्र विभाग के प्रो हरेंद्र नाथ महतो, हुलसी कुमारी, वाणिज्य विभाग के प्रो योगेन्द्र महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.