रांची, दिसम्बर 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बिरसा मुंडा वुशु सेंटर के खिलाड़ियों नें नेशनल वुशु चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 7 पदक जीत कर क्षेत्र एवं सेंटर का नाम रोशन किया है। कोच वाहिद अली ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि 24 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वुशु प्रतियोगिता में प्राप्त की है। पदक विजेता खिलाड़ियों में सोनाली कुमारी ने तीन पदक प्राप्त किए, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, फणिभूषण बेदिया और होलिका बेदिया ने 1-1 रजत पदक, प्रतिमा बेदिया और अंजना महतो ने 1-1 कांस्य पदक जीता है। इनके सफलता पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो समेत स्थानीय खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.