रांची, दिसम्बर 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकाडमी के तीरंदाजों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश, प्रदेश एवं सिल्ली का नाम रोशन किया है। जहां बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकाडमी के जीतू राम बेदिया ने कोच रोहित कोइरी के मार्ग दर्शन में दुबई में आयोजित यूथ एशियन पारा गेम्स में भारत की ओर से खेलते हुए मिक्स टीम में कांस्य पदक जीता। वहीं तमन्ना चौधरी एवं बर्षा खलखो ने कोच रोहित भरद्वाज के मार्ग दर्शन में हैदराबाद में आयोजित 45वीं एनटीपीसी सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश, क्षेत्र एवं एकेडमी नाम रौशन किया है। कोच प्रकाश राम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए तमन्ना एवं बर्षा ने इंडियन राउंड के टीम स्पर्धा में ये रजत पदक प्राप्त की है। वहीं तमन्न...