रांची, जून 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के कुतरु गांव में भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों के कार्यकाल की पूर्णता पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी जैलेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने अंत्योदय को ध्येय बनाकर देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। इसके लिए शिक्षा, पर्यावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, भ्रष्टाचार उन्मूलन और संता मूलक समाज निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने की और संचालन सुधीर कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, पूर्व अध्यक्ष बिसनाथ महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.