रांची, फरवरी 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिल्लीडीह गांव में मंगलवार को महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर समाज को नई दिशा देने की पहल की। गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि नशे की लत के कारण परिवारों में कलह बढ़ रही है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। युवाओं के तेजी से नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता जताई गई। शाम होते ही कई लोग नशे में धुत हो जाते हैं, जिससे घर-परिवार और समाज को परेशानी उठानी पड़ती है। नशा कारोबार पर रोक का संकल्प: महिलाओं और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में किसी भी हाल में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। इस धंधे में लिप्त लोगों का पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने ...