रांची, दिसम्बर 27 -- खूंटी, संवाददाता। सदर प्रखंड के सिल्दा गांव में शनिवार को मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण कर सराहनीय सामाजिक पहल की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कंबल प्रदान किए गए। यह आयोजन स्वर्गीय गीता देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि मनोज कुमार थे। ट्रस्ट की सचिव वंदना उपाध्याय ने इसे मानव सेवा का उदाहरण बताया। स्वर्गीय गीता देवी के पति कृष्ण कुमार देव ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.