हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- सरीला, संवाददाता। लहचूरा बांध से सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी नहर की सिल्ट सफाई में लापरवाही के चलते किसानों की फसलों पर भारी पड़ गया। चंडौत में नहर का पानी ओवरफ्लो होकर पटरियों को काटते हुए खेतों में जा घुसा, जिससे कई किसानों की गेहूं, चना, मटर और लाही की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। चंडौत गांव के किसान रोहित निगम ने बताया कि उसकी आठ बीघा, हरिमोहन निगम की तीन एकड़, चंद्रशेखर, रमेश और राधे की एक-एक बीघा, कांशीराम की दो बीघा, अशोक महाराज की 15 बीघा, भगवती महाराज की पांच बीघा और रामअवतार निषाद की दो बीघा फसल नहर के ओवरफ्लो पानी से पूरी तरह डूब गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में कई दिनों से पानी भरा है, जिससे फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के अनुसार लहचूरा बांध की नहर से सरीला तहसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.