नैनीताल, जनवरी 19 -- भवाली। अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत सिल्टोना, विकासखंड बेतालघाट में सोमवार को "कृषि जैव विविधता का संरक्षण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। आयोजन आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) क्षेत्रीय केंद्र भवाली एवं कृषि विभाग नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्या, डॉ. राहुल देव ने पारंपरिक फसली किस्मों और देशी बीजों के संरक्षण पर जोर देते हुए इन्हें जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूल व पोषणयुक्त बताया। कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि जैविक खेती विशेषज्ञ मनोहर अधिकारी ने जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिल्टोना किरण आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग व एनबीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.