मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे नारायणपुर अनंत स्टेशन से रेलवे का मालगोदाम सिलौत स्टेशन के पास शिफ्ट होगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन के पत्र लिखने के बाद रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सिलौत स्टेशन के पास स्थित बंगरा चैनपुर स्थित ग्रीन लैंड (मदरसा चौक) में शिफ्ट करने का प्रस्ताव जोनल स्तर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड की मुहर लगते ही सिलौत स्टेशन के पास मालगोदाम के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। मालगोदाम के लिए करीब सात एकड़ जमीन की जरूरत होगी। बताया गया कि सिलौत में जरूरत की अधिकांश जमीन रेलवे के पास उपलब्ध है। 10-15 प्रतिशत जमीन ही किसान व स्थानीय लोगों से लेनी होगी। नारायणपुर अनंत मालगोदाम करीब 10 एकड़ में है। डीएम ने बेला औद्योगिक क्षेत्र और नारायणपुर अनंत इलाके में लगाता...