फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैस सिलेंडर लीक होने से महिला और तथा गैस गीजर में आग लगने से एक युवक झुलस गया। उन्हें उपचार को अस्पताल लाया गया। थाना लाइन पार क्षेत्र के मेहताब नगर निवासी 40 वर्षीय सुख देवी पत्नी छोटे लाल मंगलवार की अपराह्न गैस पर खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसके फल स्वरूप आग लग गई। आग महिला के कपड़ों में लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। लोगों ने सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। एंबुलेंस उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के सरजीवन नगर निवासी 24 वर्षीय आशीष पुत्र जयप्रकाश मंगलवार की अपराह्न नहाने के लिए गीजर पर पानी गर्म कर रहा था। तभी अचानक गीजर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.