चंदौली, जून 16 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाज़ा स्थित एआरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाइवे पर रविवार की दोपहर एलपीजी सिलेंडर लदे खड़े ट्रक में चीनी लदे डीसीएम भारवाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें भारवाहन के चालक और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काफी मशक्कत के बाद केबिन से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अ फरा तफरी मची रही। डीसीएम भारवाहन का चालक लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के लोधौनी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र और खलासी सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी 26 वर्षीय सर्वजीत भारवाहन में लखीमपुर से चीनी लादकर हावड़ा जा रहे थे। जैसे ही भारवाहन एआरटीओ कार्यालय के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.