मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। गैस सिलेंडर लदा वैन की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक की हालत नाजुक हो गयी। उसे बेहतर इलाज के लिए साहरघाट की एक प्राइवेट क्लीनिक से शहर के बड़े अस्पताल में भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद वहां से ड्राइवर फरार हो गया। साहरघाट पुलिस सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया । फिर, संबंधित वैन को अपने कब्जे में ले लिया। यह मामला सोमवार को स्टेट हाईवे-75 पर करीब तीन बजे का है। 45 वर्षीय जख्मी का नाम संजय सिंह है। वह साहरघाट बाजार की ओर से अपने घर पकरसाम लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से ठोकर मारने की जानकारी लोगों ने दी। पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके मंडल ने बताया कि जख्मी युवक की रीढ़ फैक्चर होने के लक्षण दिखे हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...