सीतामढ़ी, मार्च 23 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित मुशहरी टोल के समीप शुक्रवार की रात गैस सिलेंडर लदी एक ट्रक की ठोकर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसका इलाज के दौरान सीतामढ़ी में मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी स्व. इंदल सिंह के पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रविन्द्र अपने बच्चे को बाइक से अपने एक संबंधी के यहां सोनबरसा छोड़ने गया था। वापसी के दौरान सीतामढ़ी की ओर से सिलेंडर लदी ट्रक ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक रविंदर की माली हालत काफी खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.