लखनऊ, दिसम्बर 2 -- गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग से खाना बना रही महिला झुलस गई। गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। नगराम के समेसी निवासी किसान भारत लाल के मुताबिक उनकी 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला शाम साढ़े सात बजे किचन में खाना बना रही थी। इस बीच सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। उर्मिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही किचन के पास लगे पर्दे जलने लगे। इस बीच आग पास के कमरे तक पहुंची गई। जिससे कपड़े और राशन जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में उर्मिला के दोनों हाथ भी झुलस गए। उर्मिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.