कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में सोमवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से वहां रखा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद आग से झुलसे युवक को उपचार के लिए भेजा गया। जैनपुर के रहने वाले दिनेश पुत्र प्रताप सिंह के मकान में रसूलाबाद क्षेत्र के बिलहा गांव का निवासी कुलदीप पुत्र मिहीलाल किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। सोमवार को खाना बनाते समय सिलेडर में अचानक आग लगने से कुलदीप झुलस गया जबकि वहां रखा सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि सिलेंडर लीकेज होने से घटना होने की बात सामने आई है। आग से झुलसे युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...