बदायूं, मई 4 -- खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात धर्म सिंह की पुत्रवधू वर्षा पत्नी विनोद रसोईघर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस लीक हो जाने से सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। आग के भीषण होने से धर्म सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी उषा तथा पुत्रवधू वर्षा झुलस गए। घटना के बाद घर में चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.