चंदौली, जून 10 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना के अमड़ा गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय लिकेज सिलेंडर में आग लग गई। इससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई। वही घर की महिला बाहर भाग निकली। लेकिन आग बुझाने में 45 वर्षीय रिंकू जायसवाल झुलस गया। हालांकि आग पर काबू पा लिया। वही झुलसे अधेड़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र के अमड़ा निवासी रामकृत जायसवाल की बहू सोमवार की सुबह रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान लिकेज सिलेंडर में आग पकड़ लिया। आग लगने के बाद महिलाए शोर मचाते हुए घर के बाहर भाग निकली। इसकी जानकारी होने पर रामकृत का पुत्र रिंकू जायसवाल आनन फानन में आग बुझाने लगा। इस दौरान आग बुझ गई, लेकिन रिंकू बुरी तरह झुलस गया। परिजन रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...