उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला के रहने वाले 45 वर्षीय शिव कुमार तिवारी मगरवारा स्थित रिमझिम फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार देर रात वह काम कर रहे थे। तभी अचानक से सिलेंडर फट गया और उनके चेहरे के साथ हाथ और पैर भी झुलस गए। घटना देख मौजूद साथी कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां ईएमओ डॉक्टर आशीष सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कराया है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...