बिजनौर, जनवरी 26 -- मोहल्ला हलवाईयान स्थित एक मकान में सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके में बुजुर्ग की मौत हो गई। धमाके से मकान की दीवारें और लिंटर दो फाड़ हो गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मृत का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के अनुसार अंजार अहमद 65 वर्ष की पुत्रवधू सितारा रविवार दोपहर घर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही पुत्रवधू अपने छोटे बच्चे के साथ तेजी से बाहर की ओर भागी। जबकि अंजार अहमद बाहर निकलते, तभी सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। छत की दीवारें और लिंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मलबे में दबकर अंजार अहमद की मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर कर पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.