बुलंदशहर, जनवरी 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक घर का कुछ सामान जल गया। इससे आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के गांव हजरतपुर निवासी जानकी पत्नी स्व. गंगा ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को इंडेन गैस का सिलेंडर डिलीवरी करने के लिए हॉकर पहुंचा था। आरोप है कि बिना जांच के ही सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया। रात के समय जब वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रहे थे तो उसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने भी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। उसी दौरान सिलेंडर में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इससे पूरे घर में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.