फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। नगला खेड़ा गांव में रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घर में चौथी के कार्यक्रम के बीच रसोई गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खुल गया और आग लग गई। तीस फुट ऊंची सिलेंडर से लपटें निकलने लगीं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के चक्कर में तीन हलवाई झुलस गये। एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया। इस गांव के निवासी संतोष कुमार के बेटे पुष्पेंद्र की शादी 4 फरवरी को हुई थी। रविवार को घर में चौथी का कार्यक्रम था। इसमें खाना बनाने के लिए हलवाई लगाये गये थे। हलवाई घर के अंदर झोपड़ी में रिश्तेदारों के लिए खाना तैयार कर रहे थे। अचानक एक भट्ठी में लगा रसोई गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खुल गया और सिलेंडर से गैस आग बनकर निकलने लगी। लपटें तीस फुट ऊंची फैल गयीं। इस पर हलवाई मोहित, शिवम, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.